लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः कोरोना वायरस से मौत के बाद अंतिम संस्कार में बवाल, भड़की भीड़ ने पुलिस वाहन फूंके, 20 पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 21, 2020 05:21 IST

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसके शव का गुपचुप तरीके से अंत्येष्टि करने का अधिकारियों पर आरोप लगाया, जिस दौरान भीड़ के साथ हुई झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसके शव का गुपचुप तरीके से अंत्येष्टि करने का अधिकारियों पर आरोप लगायाभीड़ के साथ हुई झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के सालकुमारहाट इलाके में तीस्ता नदी के तट पर हुई।

अलीपुरद्वार/ मालदा/ कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसके शव का गुपचुप तरीके से अंत्येष्टि करने का अधिकारियों पर आरोप लगाया, जिस दौरान भीड़ के साथ हुई झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के सालकुमारहाट इलाके में तीस्ता नदी के तट पर हुई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की एक टीम कोविड-19 से मरने वाले एक व्यक्ति का शव दफन करने के लिये मध्य रात्रि के बाद मिट्टी खोदने वाली एक मशीन के साथ इलाके में पहुंची। जब स्थानीय लोगों को इस योजना की भनक लगी तब वे आक्रोशित हो गये और उन्होंने अधिकारियों का प्रतिरोध किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि झड़प होने पर पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के तीन वाहन फूंक दिये गये। पुलिसकर्मी इलाके से जालपारा जंगल होते हुए निकल सकें।

हालांकि, स्थानीय लोगों के आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस अधीक्षक अमिताव मैती ने संवाददाताओं को बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इस घटना के पीछे मौजूद लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की वजह की भी जांच की जा रही है। मालदा के दौरे पर गये पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र ने बताया कि भीड़ के हमले में 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये और उनमें से एक ही हालत गंभीर है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि पूर्ण सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों में सोमवार को रात आठ बजे तक कोलकाता में 751 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं