लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता हाईकोर्ट ने रामनवमी हिंसा की जांच NIA को सौंपी; सभी रिकॉर्ड, CCTV फुटेज केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 13:01 IST

अदालत ने राज्य पुलिस को दो सप्ताह के भीतर मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज केंद्र सरकार को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। केंद्र को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एनआईए को देने के लिए कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले महीने रामनवमी के मौके पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़क गई थीहिंसा की जांच एनआईए से कराने को लेकर हाईकोर्य में जनहित याचिका दायर की गई थी।याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जांच को पश्चिम बंगाल पुलिस से एनआईए को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

कोलकाताः पिछले महीने रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि मामले की जांच एनआईए द्वारा करवाई जाए।

गौरतलब है कि पिछले महीने रामनवमी के मौके पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टी. एस. शिवज्ञानम के नेतृत्व वाली वाली खंडपीठ ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए जांच को पश्चिम बंगाल पुलिस से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने जनहित याचिका में हिंसा के दौरान बम विस्फोट होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच एनआईए को सौंपने का अनुरोध किया था। अदालत ने राज्य पुलिस को दो सप्ताह के भीतर मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज केंद्र सरकार को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। केंद्र को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एनआईए को देने के लिए कहा गया।

 इससे पहले हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से हावड़ा में रामनवमी की रैली के दौरान हुई झड़पों पर 5 अप्रैल तक एक्शन रिपोर्ट देने को कहा था। हावड़ा के शिबपुर क्षेत्र में हिंसात्मक घटनाएं हुई थीं। इसी तरह की घटनाएं उत्तरी दिनाजपुर जिले के दलखोला में भी देखने को मिली थीं। घटना को लेकर हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख और हावड़ा पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालराम नवमीएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह