लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव उपरांत हिंसा : सीबीआई ने हत्या के आरोप में सात को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े हत्या के एक मामले में कूचबिहार से रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित हरधन रॉय के परिवार ने शिकायत की थी आरोपियों में शामिल अर्जुन मुंडा, रॉय को तीन मई को राजाघोड़ा नदी के पास ले गया था जहां वह खून से लथपथ मिले थे।

प्राथमिकी के मुताबिक रॉय को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी । सीबीआई ने हिंसा के दौरान तूफानगंज में हुई हत्या के एक अन्य मामले में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि चार मई को तृणमूल कांग्रेस समर्थक शाहीनूर अहमद और प्रोसेनजीत रात का खाना खा रहे थे तभी भाजपा के चार समर्थक उनके पास आए। भोजन के बाद शाहीनूर और प्रोसेनजीत पर हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिकी के मुताबिक दोनों को मक्के की खेत में खींच कर ले जाया और वहीं छोड़ दिया गया। प्रोसेनजीत जिंदा बच गए लेकिन शाहीनूर की मौत हो गई।

गौरतलब है कि सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ के आदेश पर मामलों की जांच कर रही है। अदालत ने सीबीआई को चुनाव उपरांत हुई हिंसा के दौरान कथित हत्याओं और दुष्कर्मो के मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर