लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को ‘हनुमान चालीसा’ बांटने से रोका

By भाषा | Updated: February 10, 2020 00:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में 44वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के दौरान रविवार को पुलिस ने कुछ वक्त के लिए विहिप के कार्यकर्ताओं को ‘हनुमान चालीसा’ बांटने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।पुलिस ने कहा कि उन्होंने धार्मिक किताब बांटने पर इसलिए ऐतराज जताया कि इससे आगुंतक भावावेश में आ सकते हैं जिससे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में 44वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के दौरान रविवार को पुलिस ने कुछ वक्त के लिए विहिप के कार्यकर्ताओं को ‘हनुमान चालीसा’ बांटने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। रविवार को कोलकाता पुस्तक मेले का अंतिम दिन था।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने धार्मिक किताब बांटने पर इसलिए ऐतराज जताया कि इससे आगुंतक भावावेश में आ सकते हैं जिससे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

बहरहाल, पुलिस ने बाद में अपना रुख नरम किया और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किताब को बांटना फिर से शुरू कर दिया।

विहिप सदस्य स्वरूप चटर्जी ने पीटीआई -भाषा से कहा, “शुरू में तनाव था, लेकिन जब हमने जानना चाहा कि हनुमान चालीसा क्यों नहीं वितरित की जा सकती है, जबकि अन्य संग‍ठन कुरान और बाइबिल बांट सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने अपना रुख नरम किया और हमने पुस्तक बांटना जारी रखा।”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिषद के स्टाल के पास विहिप के लोगों का कुछ अति-वाम छात्र कार्यकर्ताओं के साथ भी विवाद हुआ था। छात्रों के एक समूह ने सीएए के खिलाफ मेले के मैदान में रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ और शनिवार को पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने रैली को रोक दिया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातावीएचपीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं