पश्चिम बंगाल: पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई पिस्तौल और मशीनें बरामद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2019 20:01 IST2019-04-06T20:00:26+5:302019-04-06T20:01:45+5:30
पुलिस ने फैक्ट्री से 10 सेटीमीटर की 7एमएम बनी बनाईं पिस्टल्स बरामद कीं। इसके अलावा भी मौके से कई प्रकार की मशीनें बरामद हुई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया।

पंश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के एक गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। (फोटो- एएनआई)
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक गांव में पुलिस ने हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह फैक्ट्री कोलकाता के छोटो घंटी गांव के राजरहाट ब्लॉक में चल रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से 10 सेटीमीटर वाली 7एमएम की बनी बनाईं पिस्टल्स बरामद की हैं। इसके अलावा भी मौके से कई प्रकार की मशीनें बरामद हुई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल अवैध रूप से रह रहे लोगों के कारण भी केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार और लोगों के एक बड़े समूह के निशाने पर रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रहने वाले लोगों में रोहिंग्या मुसलमानों की एक बड़ी आबादी मानी जाती है। पश्चिम बंगाल के इन हालात को लेकर अक्सर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के निशाने पर रहती है।
West Bengal: Police has busted an illegal arms factory located at village Chhoto Ganti, in Rajarhat block, Kolkata. 10 semi finished 7mm pistols recovered along with several machines, one person arrested. pic.twitter.com/VP5cJxZkK1
— ANI (@ANI) April 6, 2019
चूंकि इन दिनों 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार और प्रसार जोरों से चल रहा है, ऐसे सूबे से हथियारों की अवैध फैक्ट्री जैसी खबरों का आना ममता सरकार के गले की फांस बन सकता है। उनके विरोधी दल इसे लेकर उनके शासन पर सवाल उठा सकते हैं।