लाइव न्यूज़ :

West bengal: पृथक वार्ड में मरने वाले व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण नहीं था

By भाषा | Updated: March 9, 2020 15:40 IST

सऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षण के बाद 33 वर्षीय व्यक्ति को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षण के बाद 33 वर्षीय व्यक्ति को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया थाजांच नमूनों के परिणाम से यह खुलासा हुआ है कि उसकी मौत कोविड-19 के कारण नहीं हुई है

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अस्पताल में पृथक वार्ड में मरने वाले व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से नहीं बल्कि किसी 'अन्य कारण' से हुई। मधुमेह से पीडि़त व्यक्ति के जांच नमूनों के परिणाम आने के बाद यह बात कही गई है कि मौत का कारण कोरोना वायरस संक्रमण नहीं रहा। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षण के बाद 33 वर्षीय व्यक्ति को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा, ''जांच नमूनों के परिणाम से यह खुलासा हुआ है कि उसकी मौत कोविड-19 के कारण नहीं हुई है। वह बुखार, खासी और जुकाम से ग्रसित था, जोकि कोरोना वायरस के संक्रमण जैसे लक्षण हैं इसलिए उसे पृथक वार्ड में रखा गया था।''

उन्होंने कहा कि व्यक्ति मधुमेह से ग्रसित था और उसकी मौत 'अन्य कारणों' से हुई। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अजय चक्रवर्ती ने कहा कि शायद व्यक्ति की मौत मधुमेह से हुई। उन्होंने कहा, ''व्यक्ति उच्च स्तर के मधुमेह से पीडि़त था और वह इन्सुलिन ले रहा था।

वह सऊदी अरब से घर लौटा था और पैसे नहीं होने के चलते पिछले तीन-चार दिनों से इन्सुलिन नहीं ले पा रहा था।'' स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मृतक के संपर्क में रहने के कारण परिजन को भी एहतियात के तौर पर मुर्शिदाबाद जिले में पृथक रखा है। अधिकारियों ने कहा कि उनके नमूने नेगेटिव आने पर उन्हें घर जाने दिया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं