लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: महालया के अवसर पर लोगों ने किया तर्पण, दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:32 IST

Open in App

कोलकाता, 17 सितंबर पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के अवसर पर लाखों लोगों ने तर्पण किया जिसके साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई।

कोविड-19 महामारी के बीच राज्य भर में लोगों ने हुगली समेत विभिन्न नदियों तथा जलाशयों के तटों पर अपने पितरों को श्रद्धांजलि दी।

आकाशवाणी पर सुबह ‘महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र’ का प्रसारण किया गया। आकाशवाणी पर महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का प्रसारण 1930 के दशक में शुरू हुआ था और तभी से महालया की सुबह इसका प्रसारण किया जाता है। यह स्तोत्र देवी दुर्गा को समर्पित है।

अधिकारियों ने बताया कि नदी यातायात पुलिस की किसी अनहोनी टालने के लिए हुगली नदी के तटों पर कड़ी नजर थी। कोलकाता के 18 घाटों पर, जहां लोग तर्पण कर रहे हैं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया है जबकि नागरिक पुलिस के स्वयंसेवक लोगों से आपस में दूरी रखने का आग्रह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि घाटों के आसपास सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगाई गई है। महालया के दिन मूर्तिकार आमतौर पर देवी दुर्गा की प्रतिमा की ऑंखें बनाते हैं जिसे “चोखू दान” कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने लोगों को दुर्गा पूजा और महालया की शुभकामनायें दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है