पश्चिम बंगाल: महालया के अवसर पर लोगों ने किया तर्पण, दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:36 IST2021-10-06T13:36:09+5:302021-10-06T13:36:09+5:30

West Bengal: People performed tarpan on the occasion of Mahalaya, Durga Puja started | पश्चिम बंगाल: महालया के अवसर पर लोगों ने किया तर्पण, दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

पश्चिम बंगाल: महालया के अवसर पर लोगों ने किया तर्पण, दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत

कोलकाता, छह अक्टूबर पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के अवसर पर लाखों लोगों ने तर्पण किया जिसके साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई।

कोविड-19 महामारी के बीच राज्य भर में लोगों ने हुगली समेत विभिन्न नदियों तथा जलाशयों के तटों पर अपने पितरों को श्रद्धांजलि दी।

आकाशवाणी पर सुबह ‘महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र’ का प्रसारण किया गया। आकाशवाणी पर महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का प्रसारण 1930 के दशक में शुरू हुआ था और तभी से महालया की सुबह इसका प्रसारण किया जाता है। यह स्तोत्र देवी दुर्गा को समर्पित है।

अधिकारियों ने बताया कि नदी यातायात पुलिस की किसी अनहोनी टालने के लिए हुगली नदी के तटों पर कड़ी नजर थी। कोलकाता के 18 घाटों पर, जहां लोग तर्पण कर रहे हैं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया है जबकि नागरिक पुलिस के स्वयंसेवक लोगों से आपस में दूरी रखने का आग्रह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि घाटों के आसपास सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगाई गई है। महालया के दिन मूर्तिकार आमतौर पर देवी दुर्गा की प्रतिमा की ऑंखें बनाते हैं जिसे “चोखू दान” कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने लोगों को दुर्गा पूजा और महालया की शुभकामनायें दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Bengal: People performed tarpan on the occasion of Mahalaya, Durga Puja started

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे