लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पारा शिक्षकों की भूख हड़ताल 19वें दिन जारी, मंत्री ने बात करने के बजाय शिक्षकों को भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 13:07 IST

इस मामले में शिक्षक प्रदेश के मंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने इस मामले में शिक्षकों से मिलकर बात करने से मना कर दिया। इसके बाद पारा शिक्षकों ने यह यह तय किया कि वह अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंग समग्र शिक्षा मिशन’ के राज्य परियोजना निदेशक शुभांजन दास ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार ने 11 नवंबर से 23 नवंबर तक कक्षा में नहीं आने वाले शिक्षकों को नोटिस भेजने को कहा है। गौरतलब है कि 1000 से अधिक पैरा शिक्षक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 11 नवंबर से हड़ताल पर हैं।

पश्चिम बंगाल में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जारी पैरा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गई। हालांकि, सरकार ने कक्षा में नहीं आने वाले शिक्षकों को नोटिस भेजना जारी कर दिया है। ‘पश्चिम बंग समग्र शिक्षा मिशन’ के राज्य परियोजना निदेशक शुभांजन दास ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार ने 11 नवंबर से 23 नवंबर तक कक्षा में नहीं आने वाले शिक्षकों को नोटिस भेजने को कहा है।

दास ने कहा, ‘‘मुझे 11 नवंबर से 23 नवंबर तक बिना किसी सूचना या अनुमति के स्कूल नहीं आने वालों को तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश आया है।’’ उन्होंने शिक्षकों से इस नोटिस का जवाब 10 दिन में देने को कहा है। गौरतलब है कि 1000 से अधिक पैरा शिक्षक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 11 नवंबर से हड़ताल पर हैं। ये शिक्षक सरकारी विद्यालयों में संविदा पर पढ़ाते हैं। इनमें से कम से कम 37 ऐसे हैं, जो 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। 

आपको बता दें कि इस मामले में शिक्षक प्रदेश के मंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने इस मामले में शिक्षकों से मिलकर बात करने से मना कर दिया। इसके बाद पारा शिक्षकों ने यह यह तय किया कि वह अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है