लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सरकारी बसों का परिचालन बहाल, निजी बसों के मालिकों ने किराये में वृद्धि की मांग की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:45 IST

Open in App

कोलकाता, एक जुलाई पश्चिम बंगाल में कोविड-19 प्रतिबंधों में राहत के बाद बृहस्पतिवार से सरकारी बसों का परिचालन बहाल हो गया लेकिन निजी बसों के मालिकों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के मद्देनजर किराए में वृद्धि नहीं होने की वजह से अपने वाहनों को सड़कों पर नहीं उतारा।

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम, दक्षिण और उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगमों द्वारा संचालित सभी बसों का परिचालन शुरू हो गया लेकिन भीड़भाड़ वाले समय के दौरान सिर्फ इन बसों का परिचालन यात्रियों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों निगम एक साथ करीब 5,000 बसों का परिचालन करती हैं।

निजी बसों के मालिकों का प्रतिनिधित्व करनेवाले संगठनों में से एक ‘ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट’ के महासचिव तपन बनर्जी ने कहा, ‘‘हम 2020 से ही किराए में वृद्धि की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया। हम अभी अपनी बसों का परिचालन करने में असमर्थ हैं क्योंकि इससे काफी नुकसान होगा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में कुल बस यात्रियों में से 85 फीसदी यात्री निजी बसों से यात्रा करते हैं।

दिन में बसों में काफी भीड़ देखी गई और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन भी नहीं हो रहा था। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था कि बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा एक जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ वाहनों का परिचालन कर सकते हैं। लोकल और मेट्रो रेल सेवा अब भी निलंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल