लाइव न्यूज़ :

144 वॉर्डों के उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में आजमा रहे हैं अपना किस्मत, 23000 कोलकाता पुलिस के तैनाती में हो रहा है केएमसी का चुनाव

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 09:35 IST

23000 कोलकाता पुलिस के तैनाती में केएमसी का चुनाव जारी है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के कोलकाता केएमसी का चुनाव सुबह से शुरू है।मतदान में सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस के 23000 कर्मीयों को तैनात किया गया है।इस चुनाव में टीएमसी का सीधा टक्कर बीजेपी से है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए कुल 144 वॉर्डों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। बता दें कि कोविड-19 को देखते हुए इसके प्रोटोकॉल को पूरी तरह से फॅालो करने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक जारी मतदान में किसी भी तरह के हिंसा की बात सामने नहीं आई है। वहीं मतदान पर जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन सांडिल्य ने कहा कि 4,959 मतदान केंद्रों पर अभी मतदान हो रहा है और ये शाम पांच बजे तक चलेगा। बता दें कि राज्य में केएमसी का चुनाव सही से हो इस बात पर पूरा ध्यान रखा गया है।अधिकारियों के मुताबिक, शहर के सभी मतदानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और सुरक्षा को चाक चौबंद रखा गया है।

कोलकाता पुलिस के 23000 कर्मी तैनात

केएमसी चुनाव के मद्देनजर 23000 कोलकाता पुलिस को तैनात किया गया है। यही नहीं शहर के खास जगहों पर करीब 200 टेंपोर्री पुलिस चौकियां भी बनाई गई है। इसी के तहत शनिवार से कोलकाता में सार्वजनिक जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि केएमसी चुनाव और कोरोना के दूसरे वैरिंट को देखते हुए प्रशासन ने यह पाबंदियां लगाई है। वहीं इस चुनाव में कोलकाता पुलिस का साथ देने के लिए कई सिविक वालंटियर को भी लगाया गया है। 

बीजेपी ने की थी केंद्रीय सशस्त्र बल की सुरक्षा की मांग

केएमसी चुनाव के होने से पहले भाजपा ने कोलकाता हाई कोर्ट में एक अपील दायर चुनाव में  केंद्रीय सशस्त्र बल की सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अपील खारिज कर दी थी। बीजेपी का कहना था कि उसके राज्य के पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए वह केंद्रीय सशस्त्र बल द्वारा सुरक्षा की मांग कर रही है। केएमसी के इस चुनाव में सभी पार्टियों से उम्मीदवार उठे हैं लेकिन अगर सीधा टक्कर की बात करें तो केवल टीएमसी और बीजेपी ही आमने सामने दिख रहे हैं।  

टॅग्स :भारतपश्चिम बंगालBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह