लाइव न्यूज़ :

बंगाल में संपूर्ण लॉकडाउन, नियमों का उल्लंघन करने पर 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2020 01:19 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की श्रृंखला तोड़ने के लिए 23 जुलाई से 31 अगस्त के बीच हर दो सप्ताह बाद सम्पूर्ण लॉकडाउन करने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल में शनिवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया।नियम तोड़ने पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से 3000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में शनिवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लाठी चार्ज किया और राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में लगभग एक हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूरे पश्चिम बंगाल में लगभग 2561 लोगों को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कुछ हिस्सों में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इसकी श्रृंखला तोड़ने के लिए 23 जुलाई से 31 अगस्त के बीच हर दो सप्ताह बाद सम्पूर्ण लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। शनिवार को लागू किया गया संपूर्ण लॉकडाउन इसी निर्णय का एक हिस्सा था।

अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठान बंद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी घरेलू उड़ाने बंद रहीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं