पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम बनर्जी ने शोक जताया, कहा-राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 19:02 IST2022-12-29T19:00:19+5:302022-12-29T19:02:59+5:30

खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री सुब्रत साहा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें बरहामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गयी।

West Bengal minister Subrata Saha 69 years died heart attack CM Mamata Banerjee expressed grief said big void created political field | पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम बनर्जी ने शोक जताया, कहा-राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया

खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

Highlightsसागरदीघि से तीन बार के विधायक साहा ने हाल में पित्ताशय की सर्जरी करायी थी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साहा के निधन पर शोक जताया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी मंत्री के निधन पर शोक जताया।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का बृहस्पतिवार को मुर्शिदाबाद जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बहू हैं।

 

उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें बरहामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गयी। सागरदीघि से तीन बार के विधायक साहा ने हाल में पित्ताशय की सर्जरी करायी थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साहा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे सुब्रत बाबू से लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध रहे। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि साहा ने राज्य का पीडब्ल्यूडी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद बड़े आत्मविश्वास के साथ काम किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी मंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। साहा सागरदीघि विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’ 

Web Title: West Bengal minister Subrata Saha 69 years died heart attack CM Mamata Banerjee expressed grief said big void created political field

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे