लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के स्वास्थ्य में सुधार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:59 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी के स्वास्थ्य में मंगलवार को मामूली सुधार हुआ। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

दिग्गज नेता और पंचायत मंत्री मुखर्जी (76) को एसएसकेएम अस्पताल में रविवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम यह नहीं कह सकते कि वह अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। लेकिन हमने आज सुबह ऑक्सीजन सपोर्ट हटा कर उन्हें बीपैप पर रखा है। उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि मुखर्जी ने सुबह नाश्ता भी किया। सरकारी अस्पताल में सात डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है। बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर या बीपैप एक ऐसी मशीन है, जो सांस लेने में मदद करती है।

डॉक्टरों ने बताया कि मुखर्जी फेफड़े की बीमारी, मधुमेह और अन्य रोगों से ग्रसित हैं। अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव में बल्लीगंज सीट से चुनाव जीतकर मुखर्जी ने विधायक के तौर पर 50 साल पूरे किए। वह 1970 में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे और 2011 से ही तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल में हैं। वह कोलकाता के पूर्व महापौर भी हैं।

मुखर्जी को सोमवार को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे पहले, नारद स्टिंग मामले में जेल भेजे गए मुखर्जी को इसी प्रकार की बीमारी के कारण मई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं