लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री ने ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:31 IST

Open in App

(अंतिम पैरे में सुधार के साथ)

कोलकाता, 22 जनवरी पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को उस वक्त एक और झटका लगा जब राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

बनर्जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सूचित किया कि वह कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बड़े सम्मान की बात है। यह अवसर देने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।’’

डोमजूड़ का प्रतिनिधित्व करने वाले बनर्जी पिछले कुछ सप्ताह से सत्तारूढ़ पार्टी के एक धड़े के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे।

बनर्जी ने यह भी कहा कि इस्तीफे की एक प्रति राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ‘आवश्यक कार्रवाई’ के लिए भेजी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos