लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री कोलकाता में तीसरे चरण के परीक्षण में ‘कोवैक्सिन’ लेने वाले पहले स्वयंसेवक बने

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:49 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम कोरोना वायरस के संभावित टीके ‘कोवैक्सिन’ के तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण के तहत पहला टीका लिया। तीसरे चरण में टीका लेने वाले वह पहले स्वयंसेवक बन गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कोवैक्सिन का तीसरे चरण का नियामकीय परीक्षण कोलकाता स्थित आईसीएमआर - राष्ट्रीय हैजा और आंत्र रोग संस्थान (एनआईसीईडी) में शुरू हुआ।

टीका लेने के बाद 62 वर्षीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मैं इस परीक्षण का हिस्सा बना हूं। टीका लेने के बाद में बिल्कुल ठीक हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता अगर इस परीक्षण के दौरान मेरी मौत भी हो जाती है।’’

हकीम ने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर उनके योगदान से टीके के अनुसंधान में मदद मिलती है।

मंत्री को टीका देने से पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ताकि पता चल सके कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है।

इससे पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संस्थान में कोवैक्सिन टीके के तीसरे चरण के नियामकीय परीक्षण का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं