लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री बच्चू हांसदा, विधायक गौरी शंकर दत्त भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:01 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मार्च तृणमूल कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिये जाने के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री बच्चू हांसदा और तेहट्टा से विधायक गौरी शंकर दत्त बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

उत्तर बंगाल विकास राज्य मंत्री हांसदा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

हांसदा दक्षिण दिनाजपुर जिले में तपन सीट से विधायक हैं। दत्त नदिया में तेहट्टा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इनके अलावा बंगाली अभिनेता बोनी सेनगुप्ता भी भाजपा में शामिल हुए। उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री कौशानी मुखर्जी हाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं और वह कृष्णानगर उत्तर सीट से उम्मीदवार हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रतिमा मंडल की छोटी बहन जयंती भी भाजपा में शामिल हुई।

विभिन्न नगरपालिकाओं के पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के जिला स्तर के नेता भी भाजपा में शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि इस सप्ताह के शुरू में सतगछिया से विधायक सोनाली गुहा और 89 वर्षीय विधायक रवीन्द्रनाथ भट्टाचार्य समेत तृणमूल कांग्रेस के पांच विधायक सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिये जाने के बाद भाजपा में शामिल हो गये थे।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस के कुल 26 विधायक और दो सांसद भाजपा के पाले में जा चुके है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित