लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री पर भीड़ ने हमला किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:34 IST

Open in App

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल), 10 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत साहा पर बुधवार की शाम मुर्शिदाबाद जिले में भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहा एक दुर्घटना में घायल हुए एक परिवार के सदस्यों से मिलकर लौट रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई।

हालांकि, घटना में तृणमूल कांग्रेस नेता को कोई चोट नहीं आयी।

राज्य के खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी मंत्री बरुआ इलाके में दुर्घटना पीड़ित के घर से बाहर आ रहे थे, उसी दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी पर ईंटें फेंकी जिससे गाड़ी की खिड़की का कांच टूट गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें (मंत्री) वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि साहा को निशाना क्यों बनाया गया, लेकिन उनकी पार्टी की एक बैठक पास में ही चल रही थी और वहां मौजूद लोगों ने ही उन पर (साहा) हमला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर