पश्चिम बंगाल में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उससे ट्रेन में जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाने की कोशिश की गई है। इस दौरान उसने जय श्री राम बोलने की कोशिश भी की क्योंकि वह लोग मार रहे थे। वहीं, कहा यह भी गया है कि युवक को ट्रेन से धक्का मारकर नीचे उतार दिया गया। मामला 19 जून का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मन्नान मुल्ला को कथित तौर पर 19 जून को 'जय श्री राम' के नारे लगवाए गए और उसके बाद उसे ट्रेन से धक्का मारकर उतार दिया गया। पीड़ित युवक का कहना है कि वह कैनिंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। इसी दौरान कई लोगों का एक समूह ट्रेन में चढ़ा और हमसे जय श्री राम बोलने के लिए कहा।
पीड़ित युवक का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। हालांकि हमने जय श्री राम बोलने की कोशिश की, लेकिन बोल नहीं पाया क्योंकि वे लोग मुझे मार रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुझे ट्रेन से धक्का दे दिया।