लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:24 IST

Open in App

कोलकाता, छह जुलाई कोलकाता पुलिस ने खुद को कथित तौर पर राज्य सरकार का अधिकारी बताने और नीली बत्ती वाली गाड़ी में घूमने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान संतन रॉय चौधरी के रूप में की गई है। वह एक अधिवक्ता है और बारंगार के मंडलपाड़ा इलाके का रहने वाला है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौधरी नीली बत्ती वाली एक गाड़ी में शहर में घूमा करता था। पुलिस ने जब उसे चौकी पर रोका, तब वह इस तरह से घूमने के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दे सका।

उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है, जिस पर सीबीआई और अधिवक्ता लिखा स्टीकर लगा हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार व्यक्ति ने दावा किया वह सीबीआई से जुड़े मामलों में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुका है। ’’

उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि चौधरी गरियाहाट इलाके में 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया