लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल लॉकडाउन: रेडियो क्लब से रोगी ने मांगी मदद, 150 किमी की दूरी तय कर एक शख्स ने हेपेटाइटिस-बी की दवा पहुंचाई

By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:31 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 25 मार्च से लाकडाउन लागू है। जिसे 3 मई तक बढ़ाया गया है। लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देरोगी ने कहा कि दवा की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताने के बाद क्लब के सचिव अंबरीश नाग विश्वास ने उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। पकाफी खोजने बाद दवाई दक्षिण 24 परगना जिले में सोनारपुर लिवर फाउंडेशन के पास मिला।

कोलकाता:  देश में जारी लॉकडाउन के बीच हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारी की दवा न मिलने की वजह से पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक दूरदराज के गाँव में रहनेवाला हेपेटाइटिस-बी का एक रोगी मुसीबत में फंस गया, लेकिन कुछ अच्छे लोग उसकी मदद के लिए आगे आए और 150 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर उसके घर तक दवा पहुँचाई। रोगी पूर्णिमा मौर के पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार सौमित्र मौर ने बताया कि अपने इलाके में कहीं भी दवा न मिलने से निराश होने के बाद उसने एक हैम रेडियो क्लब से संपर्क किया।

रेडियो क्लब से रोगी ने किया संपर्क, क्लब के सचिव अंबरीश नाग ने मदद का दिलाया भरोसा

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना में मंगरूल गाँव की निवासी पूर्णिमा और उसका परिवार इस बात से बहुत परेशान थे कि उन्हें दवा कैसे मिलेगी, जबकि अब केवल कुछ ही दिनों की दवा बच गई है। फार्मेसी के छात्र सौमित्र ने फोन पर पीटीआई को बताया, ‘‘मैंने एक दोस्त से पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब के बारे में जाना था और अन्य सभी प्रयास विफल होने के बाद उसने मदद के लिए रेडियो क्लब से संपर्क किया।’’ उसने बताया कि डॉक्टर ने एक साल के कोर्स के लिए पूर्णिमा को ‘टेनोफोविर डिसप्रोक्सिल फ्यूमरेट’ की गोलियां खाने की सलाह दी है और अब सिर्फ कुछ गोलियां ही बच गई थी। यह किसी भी स्थानीय दवा दुकानों में नहीं मिली।

लॉकडाउन के कारण दूर शहरों की यात्रा करना मुश्किल था। सौमित्र ने कहा कि दवा की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताने के बाद क्लब के सचिव अंबरीश नाग विश्वास ने उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब के संस्थापक सचिव बिस्वास ने कहा कि हमें सोमवार को हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित एक गंभीर रोगी के लिए एक विशेष दवा की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताया गया और एक व्यापक खोज के बाद यह दक्षिण 24 परगना जिले में सोनारपुर लिवर फाउंडेशन के पास मिला।’’ बिस्वास ने बताया कि दवा मंगलवार शाम को मरीज के घर पहुंचाई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सदस्य सौपर्ण सेन ने मंगलवार सुबह लिवर फाउंडेशन से दवा ली और 150 किलीमीटर से अधिक की दूरी तय कर चंद्रकोना में पूर्णिमा मौर के घर तक इसे पहुंचाई।’’ सौमित्र ने कहा कि सेन ने उसे एक महीने की दवा सौंपी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया