लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण प्रमाणपत्र पर ममता की फोटो

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:41 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जून पश्चिम बंगाल सरकार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो के साथ जारी कर रही है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि राज्य सरकार टीका निर्माताओं से अपने संसांधनों से सीधे टीका खरीद रही है।

देश के अन्य हिस्से की तरह 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ दिया जा रहा है, लेकिन 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को ममता बनर्जी की फोटो वाला प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सरकार ने सीधे निर्माताओं से टीका खरीदना शुरू कर दिया है। इसी कारण प्रमाण पत्रों पर मुख्यमंत्री की फोटो लगाने का निर्णय किया गया है।’’

राज्य के आवास मंत्री फिरहद हाकिम ने इस कार्य को उचित ठहराते हुए कहा कि चूंकि केंद्र सरकार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए टीका मुहैया नहीं करा रही है और राज्य सरकार अपना धन खर्च कर रही है इसलिए इस पर मुख्यमंत्री का फोटोग्राफ होगा।

हाकिम ने कहा, ‘‘टीकाकरण से जुड़ी हर सूचना प्रमाण पत्र पर मौजूद है। टीका के बैच नंबर से लेकर कोविन पंजकरण नंबर तक। इसके अलावा इस पर मुख्यमंत्री का एक विशेष संदेश भी है।’’

हाकिम ने कहा कि इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है क्योंकि पंजाब, छत्तसीगढ़ और पड़ोसी झारखंड की सरकारों ने भी अपने मुख्यमंत्रियों की फोटो वाले प्रमाण पत्र 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के प्रमाण पत्र पर लगाने शुरू कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इससे टीका लेने वालों में यह संदेह भी पैदा हो गया है कि क्या उन्हें कोविन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटोग्राफ वाले केंद्र सरकार के दूसरे प्रमाण पत्र भी मिलेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक इस समूह में करीब 29 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू