लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी, TMC के इस फैसले को बीजेपी ने बताया 'राष्ट्र-विरोधी' 

By भाषा | Updated: June 7, 2019 17:32 IST

ममता बनर्जी ने 15 जून को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पर असमर्थता प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा था कि यह बैठक निरर्थक है क्योंकि आयोग के पास राज्यों की योजनाओं का समर्थन करने के लिए कोई वित्तीय अधिकार नहीं है।

Open in App

नीति आयोग की 15 जून को होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने के फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्र-विरोधी की तरह बर्ताव कर रही हैं और बंगाल की तरक्की को रोकने की कोशिश कर रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा के इस बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसे राष्ट्रवाद या विकास पर ‘भाजपा जैसे सांप्रदायिक दल’ से सीख लेने की जरूरत नहीं है। पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि बनर्जी का यह फैसला देश के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, ममता ही इसका विरोध कर रही हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी नीति आयोग की बैठक में भाग ले रहे हैं।’’ मजूमदार ने कहा, ‘‘यह देशहित के खिलाफ है। वह राष्ट्र-विरोधी की तरह व्यवहार कर रही हैं। बंगाल के विकास को रोकने की कोशिश कर रही हैं।’’

बनर्जी ने 15 जून को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पर असमर्थता प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा था कि यह बैठक निरर्थक है क्योंकि आयोग के पास राज्यों की योजनाओं का समर्थन करने के लिए कोई वित्तीय अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में 15 जून को नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक होगी जिसमें देश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया