लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर ममता और मोदी आमने-सामने

By भाषा | Updated: May 17, 2019 05:27 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच कोलकाता में भाजपा प्रमुख अमित शाह के रोड शो में हिंसा के दौरान ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला देखने को मिला। इसके अलावा दोनों नेता 19वीं सदी की बंगाल की मशहूर हस्ती विद्यासागर की प्रतिमा को दोबारा बनाये जाने को लेकर भी एक दूसरे से उलझते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विद्यासागर के दृष्टिकोण को लेकर प्रतिबद्ध है। मोदी ने कोलकाता में उसी स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित करने का वादा किया।

ममता ने मोदी की पेशकश ठुकराते हुए कहा कि बंगाल को भाजपा के पैसे की जरूरत नहीं है और राज्य के पास प्रतिमा को दोबारा बनवाने के लिये पर्याप्त पैसा है। "हमें भाजपा का पैसा नहीं चाहिये।" प्रधानमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के बीच मूर्ति को तोड़ने के लिये जिम्मेदार लोगों को लेकर भी तकरार देखी गई।

एक तरफ जहां मोदी ने कहा कि मूर्ति कथित रूप से "तृणमूल कांग्रेस के गुंडों" ने तोड़ी, वहीं ममता ने दावा किया की भाजपा के "गुंडों" ने मूर्ति को तोड़ा। मोदी ने उत्तर प्रदेश के मऊ में एक रैली में कहा, "हम लंबे समय से दीदी के रवैये को देख रहे हैं और अब देश भी इसे देख रहा है।

ईश्वर चंद्र विद्यासागर के विचारों के लिए समर्पित हमारी सरकार उसी स्थान पर पंचधातु (पांच धातुओं से बनी) की एक प्रतिमा स्थापित करेगी और टीएमसी के गुंडों को जवाब देगी।" ममता ने मंदिरबाजार में रैली में कहा कि विद्यासागर की मूर्ति तोड़ा जाना बंगालियों के लिये शर्म की बात है।

उन्होंने कहा, "बंगाल को भाजपा की भीख की जरूरत नहीं है। हमारे पास बंगाल पुनर्जागरण का हिस्सा रहे विद्यासागर की नयी प्रतिमा बनाने के लिये पैसा है। आपको (भाजपा) यह कहते हुए शर्म नहीं आती कि बंगाल एक कंगाल राज्य बनकर रह गया है।" ममता का इशारा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की इस हफ्ते के शुरू में कैनिंग में रैली के दौरा कही गई बात पर था, जिसमें शाह ने कहा था कि ममता बनर्जी की सरकार में ‘सोनार बांग्ला’, ‘कंगाल बांग्ला’ बन गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह