West Bengal Exit Polls: बीजेपी को मिल सकती हैं 16 सीटेंं, ममता को भारी नुकसान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 20:39 IST2019-05-19T19:12:23+5:302019-05-19T20:39:08+5:30
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में यहां सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ है।

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। एग्जिट पोल्स से अनुसार टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। बीजेपी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस रह सकती है तीसरे स्थान पर।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी, कांग्रेस ने चार, भाजपा व वाम दलों ने दो-दो सीटों पर जीत हासिल की थी।
पिछले चुनाव में टीएमसी को 39 फीसदी, वाम दलों को 29 फीसदी, बीजेपी को 17 फीसदी जबकि कांग्रेस को करीब 10 फीसदी मत मिले थे।
लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार पश्चिम बंगाल बीजेपी और टीएमसी के लड़ाई के कारण सुर्खियों में रहा। सबसे ज्यादा वोटिंग और सबसे ज्यादा हिंसा की खबरें इसी राज्य से आई हैं।
| पार्टी | एबीपी न्यूज-नील्सन | इंडिया टुडे-ऐक्सिस | टाइम्स नाउ-वीएमआर | न्यूज 24- टुडेज चाणक्य | रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल |
|---|---|---|---|---|---|
| टीएमसी | 24 | 19-22 | 28 | 29 | |
| बीजेपी+ | 16 | 19-23 | 11 | 11 | |
| वाम दल | 00 | 0-0 | 01 | ||
| कांग्रेस+ | 02 | 0-01 | 02 | 02 |