लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:56 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने दिसंबर-जनवरी में शहर की उनकी यात्रा के दौरान बनर्जी के लिए एक भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया है। बिमान बनर्जी ने विधानसभा को बताया, ‘‘सरकार ने अभिजीत विनायक बनर्जी को सम्मानित करने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया है। विधानसभा ने सर्वसम्मति से वैश्विक गरीबी को कम करने के तरीकों पर उनके प्रयोग आधारित शोध के लिए बनर्जी और उनकी पत्नी व साथी पुरस्कार विजेता एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विधायकों के लिए विधानसभा पुस्तकालय में अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखित पुस्तकों को रखने का भी प्रस्ताव रखा। बिमान बनर्जी ने विधानसभा को बताया, ‘‘सरकार ने अभिजीत विनायक बनर्जी को सम्मानित करने का फैसला किया है।

हम राज्य विधानसभा की ओर से भी उन्हें सम्मानित करना चाहेंगे।’’ पश्चिम बंगाल सरकार ने दिसंबर-जनवरी में शहर की उनकी यात्रा के दौरान बनर्जी के लिए एक भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव