लाइव न्यूज़ :

प बंगाल: वाम दलों और कांग्रेस ने विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:00 IST

Open in App

कोलकाता, तीन दिसंबर वाम मोर्चा और कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया कि किसानों के आक्रोश और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के संकट के मद्देनजर विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

वाम मोर्चे के नेता सुजान चक्रवर्ती और कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने 24 सितंबर और दो नवंबर को किए गए अनुरोध को मुख्यमंत्री द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर अफसोस जताते हुए उनसे इस बार की अपील पर ध्यान देने का आग्रह किया।

दोनों नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया, “अगर केवल पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्य कृषि कानूनों के विरोध में कानूनी कदम उठाने के लिए विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं तो किसानों के हित में हम अभी ऐसा क्यों नहीं करते।”

दोनों नेताओं ने कहा कि बहुत सी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं इसलिए इस मुद्दे पर चर्चा करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos