लाइव न्यूज़ :

West Bengal Ki Taja Khabar: ममता ने कोलकाता के कई इलाकों का किया दौरा, लोगों से घरों में रहने की अपील की

By भाषा | Updated: April 21, 2020 19:38 IST

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कोविड-19 को लेकर मुंबई, पुणे, इंदौर, जयपुर, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य स्थानों पर हालात ‘‘विशेष रूप से गंभीर’’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि प्रदेश में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन से कोरोना वायरस का संक्रमण और फैलने का खतरा है।सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से कहा, ‘‘अगर आपको कोई भी परेशानी हो तो पुलिस को इसकी जानकारी दें, वे आपकी मदद करेंगे।’’

कोलकातापश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को शहर के कई इलाकों का दौरा किया और कोविड-19 महामारी से निपटने की लड़ाई में लोगों से घरों में रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की। बनर्जी ने आज मंगलवार को महानगर के अल्पसंख्यक बहुल पार्क सर्कस, तोपसिया और राजाबजार सहित कुछ इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने यह दौरा ऐसे समय में किया जब कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए गठित दो केन्द्रीय दल भी राज्य में मौजूद हैं। बनर्जी ने कार के अदंर से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मैं अपने सभी भाइयों-बहनों से घर के अदंर रहने की अपील करती हूं क्योंकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का केवल यही एक तरीका है। हमने कभी ऐसा लॉकडाउन नहीं देखा लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए यह जरूरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आपको कोई भी परेशानी हो तो पुलिस को इसकी जानकारी दें, वे आपकी मदद करेंगे।’’

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कोविड-19 को लेकर मुंबई, पुणे, इंदौर, जयपुर, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य स्थानों पर हालात ‘‘विशेष रूप से गंभीर’’ हैं और लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन से कोरोना वायरस का संक्रमण और फैलने का खतरा है। केन्द्र सरकार ने सोमवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए छह अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) का गठन किया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोलकाताममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया