लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: BJP नेता इशरत जहां का हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होना हुआ गुनाह, मिली जान से मारने की धमकी

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2019 10:30 IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में इशरत जहां किराए के घर में रहती हैं, यहां मंगलवार को डबसन रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पाठ में शामिल हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली और याचिकाएं दाखिल करने वाली इशरत जहां बीजेपी में शामिल हो गई थी।उनके मकानमालिक मनाजीर हुसैन लगातार उनसे मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। 

तीन तलाक मामले में याचिका दायर करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता इशरत जहां को सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने पर जान से मारने और घर खाली करने की धमकी मिली है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा में इशरत जहां किराए के घर में रहती हैं, यहां मंगलवार को डबसन रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पाठ में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनके मकानमालिक मनाजीर हुसैन लगातार उनसे मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इशरत जहां ने कहा 'लोगों की बहुत बड़ी भीड़ मेरे घर के बाहर इकट्ठी हो गई थी। मुझसे पूछ रहे थे कि मैं हनुमान चालीसा समारोह में हिजाब पहनकर क्यों गई थी। कह रहे थे कि मुझे अपने आप यह घर छोड़ देना चाहिए, वरना वे मुझे ज़बरदस्ती घर से बाहर निकाल देंगे। मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मैं अपने लिए सुरक्षा की मांग करती हूं। मैं अपने बेटे के साथ अकेली रहती हूं, मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।' 

कौन हैं इशरत जहां

तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली और याचिकाएं दाखिल करने वाली इशरत जहां भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गई थी। इशरत जहां पश्चिम बंगाल हावड़ा की रहने वाली हैं। उनके पति दुबई में रहते थे। 

साल 2014 में  इशरत के पति ने दुबई से फोन करके उन्हें तीन तलाक दे दिया था। इशरत सु्प्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली उन पांच  याचिकाकर्ताओं में से एक हैं, जिनकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया। इशरत हावड़ा के पिलखना में रहती हैं। यहां का घर इशरत के पति ने 2004 में दहेज में मिली रकम से खरीदा था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया