लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विरासत आयोग ऐतिहासिक महत्व की इमारतों के अभिलेखन की प्रक्रिया में

By भाषा | Updated: December 8, 2021 10:57 IST

Open in App

कोलकाता, आठ दिसंबर पश्चिम बंगाल विरासत आयोग शहर में समृद्ध वास्तुकला और इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली इमारतों को ढहने से बचाने के लिए उनके अभिलेखन की प्रक्रिया में है।

आयोग के अध्यक्ष व विख्यात पेंटर सुवप्रसन्ना ने कहा कि इस तरह की कई इमारतें उत्तरी कोलकाता और दक्षिणी कोलकाता में स्थित है। इन इमारतों में से कुछ के नाम महापुरुषों के नाम से जुड़े हैं या ऐतिहासिक महत्व के हैं लेकिन जब तक इसके मालिक या इससे जुड़ा कोई व्यक्ति विरासत टैग लेने के लिए आयोग से संपर्क नहीं करता है तो आयोग सामान्य तौर पर खुद से कदम नहीं उठाता है।

यह पूछे जाने पर कि आयोग स्वत: संज्ञान लेकर कदम उठा सकता है, तो उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिस पर प्रतिक्रिया दी जा सकता है तो उसमे आयोग पहल करता है और ‘हम यह स्पष्ट करते हैं कि विरासत लेबल मालिक की ओर से संपत्ति के रखरखाव को प्रभावित नहीं करता है लेकिन विरासत की विशेषताओं के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।’’

एक सवाल के जवाब में सुवप्रसन्ना ने कहा कि आयोग ने 553 इमारतों को विरासत संरचनाओं के रूप में सूचीबद्ध किया था और यह काम प्रोफेसर प्रताप चंद्र चुंदर की अध्यक्षता में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि आयोग सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया में है और अभी कोई खास जानकारी नहीं दी जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह