लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल : फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:12 IST

Open in App

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), 24 जुलाई पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले से एक स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताकर राजधानी कोलकाता के कस्बा क्षेत्र में फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में पुलिस ने एक माह पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस टीकाकरण शिविर में अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी टीका लगवाया था।

सोनारपुर शिविर में जिन लोगों को टीका लगाया गया ,उन्हें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एसएमएस नहीं आया। संदेह होने पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने शनिवार को आरोपी को सोनारपुर के रूपनगर इलाके के एक घर से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह एक और टीकाकरण शिविर का आयोजन कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति टीका लगाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 300 से 400 रुपये तक वसूल कर रहा था। उसने अब तक कम से कम 40 से 50 लोगों को टीका लगाया था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करता था। इसके अलावा वह बांकुरा जिले के मसाट में एक स्वास्थ्य उप-केंद्र में टीका समन्वयक के रूप में भी काम कर चुका है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी ने मसाट में नौकरी छोड़ दी और सोनारपुर में एक समन्वयक के रूप में काम करना शुरू कर दिया। इस बात का संदेह है कि सोनारपुर में काम करने के दौरान उसने टीके की खुराकें चुराईं और बाद में लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया।’’

पुलिस ने टीके की कुछ खुराकें बरामद करने के बाद उसे जांच के लिए भेज दिया है। टीकाकरण शिविर आयोजित करने में उसका सहयोग करने वाले अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू