लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल को पचास हजार करोड़ रुपये का नुकसान: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: November 13, 2019 20:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने आपदा में मारे गए जिले के पांच लोगों के परिजनों को 2.4-2.4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। ममता ने कहा कि जिन्होंने अपना नाम राज्य सरकार की फसल बीमा योजना में दर्ज कराया है

उत्तर 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि प्राकृतिक आपदा से नुकसान का आंकड़ा पचास हजार करोड़ रुपए तक जा सकता है। बनर्जी ने आपदा में मारे गए जिले के पांच लोगों के परिजनों को 2.4-2.4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

बुलबुल चक्रवात के कारण कम से कम पंद्रह लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल बर्बाद होने का संज्ञान लेते हुए बनर्जी ने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों को राज्य सरकार सभी तरह की सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यहां एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा, “जो कुछ भी मैंने देखा है उससे मुझे लगता है कि चक्रवात ने अत्यधिक तबाही मचाई है। अत्यधिक से मेरा मतलब वास्तव में बहुत अधिक है...… कोलकाता और राज्य के अन्य स्थानों पर बैठे लोग तबाही का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। ... मुझे लगता है कि पचास हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।”

ममता ने कहा कि जिन्होंने अपना नाम राज्य सरकार की फसल बीमा योजना में दर्ज कराया है उनके नुकसान की सौ प्रतिशत भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “कुल 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हुई है। धान की पूरी फसल तबाह हो गयी है। मैं किसानों को सरकार की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन देती हूं।

राज्य फसल बीमा नीति के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों की सौ प्रतिशत भरपाई की जाएगी।” तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही प्रभावित किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेगी। बनर्जी ने बैठक के दौरान बताया कि बुलबुल चक्रवात के कारण कम से कम नौ लोगों की जान गयी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार इस चक्रवात से छह लाख लोग प्रभावित हुए और पांच लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत राज्य सरकार की ‘बंगलार बाड़ी’ योजना के अंतर्गत कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चक्रवात से प्रभावित प्रत्येक परिवार को तूफान में भी जलने वाली लालटेन और पांच लीटर केरोसिन तेल उपलब्ध कराया जायेगा। बनर्जी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वह चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में बोर्ड की परीक्षा दे रहे स्कूली बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराए। 

टॅग्स :बुलबुल तूफानममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह