लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभाध्यक्ष को पत्र लिखा, बीएसएफ से जुड़े प्रस्ताव पर ब्यौरा मांगा

By भाषा | Updated: November 19, 2021 23:41 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विधानसभा की उस कार्यवाही का ब्यौरा मांगा जिसमें केंद्र द्वारा बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी के विरोध में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। साथ ही सीबीआई एवं ईडी के खिलाफ पारित विशेषाधिकार प्रस्ताव की भी जानकारी मांगी।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को लिखे पत्र को राज्यपाल ने ट्विटर पर साझा किया।

धनखड़ ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा में पिछले सत्र की कार्यवाही के दौरान राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी द्वारा सदन की कार्यवाही संचालित करने की प्रक्रिया के लिए नियम 169 के तहत पेश प्रस्ताव और सदन द्वारा उसे पारित किए जाने के साथ ही बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी और तापस राय द्वारा 17 नवंबर को पेश विशेषाधिकार हनन एवं अवमानना प्रस्ताव से संबंधित जानकारी दें।’’

उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के बारे में पहले भी जवाब मांगे गए लेकिन उन्हें मुहैया नहीं कराया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की चीजें ‘‘अस्वीकार्य और असंवैधानिक हैं।’’

पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘यह भी निर्देश दिया जाता है कि पहले की कार्यवाही का मांगा गया ब्यौरा भी इस कार्यालय को जल्द से जल्द मुहैया कराया जाए...।’’

चटर्जी ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा, '' राज्यपाल लगातार विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह रोजमर्रा का सिलसिला बन गया है। हमारे राज्य में लोकतंत्र अच्छी तरह से स्थापित है। विधानसभा की कार्यवाही का नेतृत्व अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। विधानसभा के नियमों के अनुसार हमने धारा 169 के तहत बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर उसे पारित किया। राज्यपाल को यह पता होना चाहिए।''

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र सीमा से 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किए जाने का विरोध किया गया।

एक दिन बाद सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को कथित तौर पर कमतर करने के लिए विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता