लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने शाह को राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया है जहां हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत और ममता बनर्जी के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद यह धनखड़ और शाह के बीच पहली मुलाकात है।

गृह मंत्री के दफ्तर ने धनखड़ और शाह की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

धनखड़ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां आने से एक दिन पहले कोलकाता में भाजपा के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी और राज्य में कानून एवं व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाया था।

धनखड़ ने मुख्यमंत्री बनर्जी को एक पत्र लिखकर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर चुप रहने और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने पत्र को ट्विटर पर साझा किया था लेकिन राज्य के गृह विभाग ने कदम की आलोचना करते हुए दावा किया था कि यह सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे