लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः तृणमूल कांग्रेस ने कहा-राज्यपाल जगदीप धनखड़ भाजपा के ‘लाउडस्पीकर’, राजभवन पर कलंक

By भाषा | Updated: October 29, 2020 19:39 IST

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ अभी दिल्ली में हैं और आज दोपहर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने वहां बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की आलोचना की। राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाये।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्था चटर्जी ने आरोप लगाया कि धनखड़ राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के बीच एक साल से अधिक समय से तकरार चल रही है।राज्यपाल को पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाने से पहले भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में अराजकता को देखना चाहिए।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कथित ‘‘पक्षपात’’ को लेकर बृहस्पतिवार को उन्हें राजभवन के लिये कलंक करार दिया और उन पर भाजपा का ‘‘लाउडस्पीकर’’ होने का आरोप लगाया।

धनखड़ अभी दिल्ली में हैं और आज दोपहर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने वहां बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की आलोचना की। राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाये।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्था चटर्जी ने आरोप लगाया कि धनखड़ राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धनखड़ के बंगाल के राज्यपाल पद पर आसीन होने के बाद से ही उनका और ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के बीच एक साल से अधिक समय से तकरार चल रही है।

चटर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल को पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाने से पहले भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में अराजकता को देखना चाहिए। वह भगवा खेमे को राजनीतिक मदद करने के लिये भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं।

चटर्जी के विचारों से सहमति जताते हुए उनकी पार्टी के सहकर्मी एवं सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल पर भाजपा के लाउडस्पीकर की तरह काम करने आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि वह (धनखड़) राजभवन के लिये कलंक हैं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भाजपा के लाउडस्पीकर हैं। क्या वह गृह मंत्री से मिलने या भाजपा नेताओं से मिलने नहीं गये ? उन्होंने ऐसा करीब 99 बार किया है, इसलिए यह जरूर ही 100 का अध्याय होना चाहिए। एक बार फिर से वह अपने झूठ का पुलिंदा लेकर दिल्ली गये हैं।’’

राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति होने का धनखड़ के जिक्र करने को लेकर उन पर पलटवार करते हुए बनर्जी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि पूरे बंगाल में त्योहार (दुर्गा पूजा) शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। त्योहार की खुशी बंगाल में करोड़ों लोगों ने सौहार्द्र के साथ साझा की। वह (धनखड़) राजभवन के लिये एक कलंक हैं।

वहीं, भाजपा के आकाओं को खुश करने के लिये कथित तौर पर अपने पद से समझौता करने को लेकर राज्यपाल की विपक्षी कांग्रेस और माकपा ने भी आलोचना की है। लेकिन उन्होंने इस बात से सहमति जताई कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।

माकपा के वरिष्ठ नेता समिक लाहिरी ने कहा, ‘‘हां, राज्यपाल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का पूरा हक है। बाद में उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बोला। हम इससे सहमत हैं। लेकिन यही भाजपा देश भर में इसी तरह के अत्याचार करने की आरोपी है।’’

कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल की रिपोर्ट और बयानों को किसी राजनीतिक दल के पक्ष में होने के बजाय ‘‘संतुलित’’ होना चाहिए। हालांकि, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘राज्य में अराजकता फैली हुई है। ’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं