लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात से अवगत कराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

धनखड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद धनखड़ ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इससे पहले उन्होंने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की और उनसे विक्टोरिया मेमोरियल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में संस्कृति और धरोहरों की बेजोड़ फेहरिस्त है। कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल, ईस्टर्न जोन कल्चरल सेंटर, इंडियन म्यूजियम कोलकाता और एशियाटिक सोसाइटी को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए तथा वहां और अधिक पर्यटकों की आवक सुनिश्चित करने के लिए संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग