लाइव न्यूज़ :

CM ममता के आवास पर काली पूजा में शामिल हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़, साथ में पत्नी भी थीं मौजूद

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:35 IST

मुख्यमंत्री ममता और राज्यपाल दोनों सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर खुश हूं। कई लोगों से मुलाकात हुई। मैंने वो गीत सुने जो मुख्यमंत्री ने लिखे हैं। मैंने उनसे आग्रह किया कि वह मुझे अपने गीतों का सीडी दें।’’

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस और राजभवन के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार को काली पूजा में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे।ममता ने घर से बाहर आकर धनखड़ और उनकी पत्नी का अभिवादन किया और उन्हें अपने साथ आवास के भीतर ले गईं।

तृणमूल कांग्रेस और राजभवन के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार को काली पूजा में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे और वहां करीब दो घंटे तक रहे। ममता ने घर से बाहर आकर धनखड़ और उनकी पत्नी का अभिवादन किया और उन्हें अपने साथ आवास के भीतर ले गईं।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर खुश हूं। कई लोगों से मुलाकात हुई। मैंने वो गीत सुने जो मुख्यमंत्री ने लिखे हैं। मैंने उनसे आग्रह किया कि वह मुझे अपने गीतों का सीडी दें।’’

कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने राज्यपाल ने मौके पर मौजूद राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और तृणमूल नेताओं से भी बातचीत की। ममता के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने धनखड़ के साथ गर्मजोशी दिखाई।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ को काली पूजा के मौके पर अपने आवास पर आमंत्रित किया था। इससे पहले राज्यपाल ने ‘भाई दूज’ के मौके पर ममता के आवास जाने की इच्छा जताई थी।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी