लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मंत्रिमंडल से शुभेन्दु अधिकारी का त्यागपत्र स्वीकार किया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:41 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘सिफारिश’ के बाद राज्य मंत्रिमंडल से तृणमूल कांग्रेस के नेता शुभेन्दु अधिकारी का त्यागपत्र स्वीकार लिया है।

धनखड़ ने ट्विटर पर कहा कि शुभेन्दु अधिकारी के पास जो चार विभाग थे अब उनका कार्यभार मुख्यमंत्री संभालेंगी।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गयी सिफारिश के मद्देनजर मंत्री शुभेन्दु अधिकारी का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव के साथ स्वीकार लिया है।’’

राज्यपाल ने इस ट्वीट के साथ इस बारे में आधिकारिक बयान को भी संलग्न किया।

परिवहन, जल संसाधन और विकास विभाग तथा सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री के पास होगा।

पार्टी नेतृत्व के साथ अनबन के बाद शुभेन्दु ने शुक्रवार को परिवहन, सिंचाई और जलमार्ग मंत्रालय से अपना इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने हुगली ब्रिज कमिश्नर के अध्यक्ष के पद से भी बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वरिष्ठ नेता ने विधायक और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है ।

अपने गृह जिले पूर्वी मेदनीपुर के अलावा अधिकारी का पश्चिम मेदनीपुर, बांकुरा, पुरूलिया और झारग्राम तथा बीरभूम के कुछ हिस्सों में भी प्रभाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए