लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार की अर्जी खारिज, सुभाष सरोवर में छठ पूजा का नहीं होगा आयोजन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:22 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शहर के पूर्वी भाग में सुभाष सरोवर में छठ पूजा आयोजन की अनुमति देने से बृहस्पतिवार को इनकार करते हुए आदेश में संशोधन के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की एक अर्जी को खारिज कर दिया।

पूर्व में अदालत ने सुभाष सरोवर और रवींद्र सरोवर के किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने से मना कर दिया था।

न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने राज्य सरकार की अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि सरोवर के प्रदूषण के साथ ही कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर भी चिताएं हैं।

पीठ ने कहा कि दुर्गा पूजा और काली पूजा के दौरान भी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए भीड़ को सीमित करने के संबंध में पाबंदियां लगायी गयी थी।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय का रूख कर दोनों सरोवर के किनारे छठ पूजा आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के 10 नवंबर के आदेश में संशोधन का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह