लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ताओं के लिये आलू की खुदरा कीमत 25 रुपये किलो सुनिश्चित करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:09 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने आलू व्यापारियों के संगठनों तथा शीत भंडारणों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में उन्हें आलू का खुदरा मूल्य 25 रुपये प्रति किलो तक लाने का निर्देश देते हुए 7 दिन का समय दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी संबंधित पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि यदि शीत भंडारण गृहों से आलू 22 रुपये किलो की दर से बाजार जाता है, तो किसानों को बढ़िया कीमत मिलेगी। ममता बनर्जी के प्रमुख कृषि सलाहकार प्रदीप कुमार मजूमदार ने कहा कि आलू की खुदरा कीमत 25 रुपये प्रति किलो होनी चाहिए।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने आलू का खुदरा मूल्य मौजूदा 32-34 रुपये प्रति किलो से नीचे लाकर 25 रुपये प्रति किलो सुनिश्चित करने का आलू व्यापारियों को निर्देश दिया है। सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

राज्य सरकार ने आलू व्यापारियों के संगठनों तथा शीत भंडारणों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में उन्हें आलू का खुदरा मूल्य 25 रुपये प्रति किलो के स्तर पर लाने के लिये सात दिन का समय दिया।

सभी संबंधित पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि यदि शीत भंडारण गृहों से आलू 22 रुपये किलो की दर से बाजार जाता है, तो किसानों को बढ़िया कीमत मिलेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रमुख कृषि सलाहकार प्रदीप कुमार मजूमदार ने कहा कि परिवहन, थोक और खुदरा विक्रेताओं के लाभ को ध्यान में रखते हुए आलू की खुदरा कीमत 25 रुपये प्रति किलो होनी चाहिये।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालआलू रेसिपीमहँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया