लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने निर्वाचन आयोग से उपचुनाव जल्द कराने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:51 IST

Open in App

कोलकाता, दो जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से राज्य में लंबित उपचुनाव जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया। सरकार ने आश्वासन दिया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड​​-19 रोधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

जिन सात सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें से एक भवानीपुर भी है। नंदीग्राम में हार का सामना करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। राज्य के मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव ने हाल में यह सीट खाली की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस समय राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनाव कराने की संभावना पर निर्वाचन आयोग के एक संदेश के जवाब में कहा है कि वह ‘‘पूरी तरह से तैयार है।’’

सूत्रों ने बताया कि इसी पत्र में सरकार ने निर्वाचन आयोग से विधानसभा की रिक्त सीटों के लिए जल्द से जल्द उपचुनाव कराने का भी अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल