लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र से कोलकाता में सेल के कच्चा माल प्रभाग को भंग नहीं करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:26 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जून पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कोलकाता में भारत इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के कच्चा माल प्रभाग (आरएमडी) को बंद करने से रोकने और इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। राज्य सरकार ने कहा कि आरएमडी बंद होने से कोविड-19 महामारी के बीच कई लोगों की नौकरी चली जायेगी।

राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने प्रधान को लिखे पत्र में कहा कि सेल बोर्ड का शहर में आरएमडी मुख्यालय को बंद करने का कदम पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और बर्नपुर में दो ‘‘प्रतिष्ठित और लाभदायक’’ इस्पात संयंत्रों के हितों के लिए नुकसानदायक होगा।

कंपनी ने अभी तक आरएमडी को भंग करने के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों ने पिछले हफ्ते ‘पीटीआई-भाषा को इसके बारे में बताया था।

सूत्रों ने बताया था कि कोलकाता के आरएमडी मुख्यालय के अधीन संचालित माइंस का नियंत्रण अब सेल के ओडिशा स्थित राउरकेला इस्पात संयंत्र और झारखंड में बोकारो इस्पात प्रबंधन को सौंपने का निर्णय लिया गया है।

मित्रा ने पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं मीडिया से यह जानकर स्तब्ध हूं कि आरएमडी को बंद किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप इस कोविड महामारी के बीच कई अनुबंधित कर्मचारियों को नुकसान होगा।’’

मित्रा ने कहा कि वह यह सुनकर व्यथित हैं कि सेल के शीर्ष प्रबंधन ने अनौपचारिक रूप से श्रमिक संघों को बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण रणनीतिक निर्णय के पीछे केंद्रीय इस्पात मंत्री खुद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे अपने अधिकारियों को आरएमडी को बंद करने से रोकने और पीएसयू के दो प्रतिष्ठित और लाभदायक संस्थानों को बचाने के लिए निर्देश देने का आग्रह करता हूं।’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कोलकाता में सेल के आरएमडी मुख्यालय को बंद करने का निर्णय केंद्र द्वारा राज्य के खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण