लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारी बीएसएफ और पुलिस में समन्वय सुनिश्चित करें : धनखड़

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:36 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को सरकार के शीर्ष अधिकारियों को सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और पुलिस के बीच समन्वय करने का निर्देश दिया। राज्यपाल का यह निर्देश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश की पृष्ठभूमि में है जिसमें उन्होंने राज्य पुलिस से कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि बीएसएफ अपना न्यायाधिकार क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे से अधिक विस्तार नहीं कर सके।

सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव एचके द्विवेदी और गृह सचिव बीपी गोपालिका ने राजभवन में राज्य के संवैधानिक प्रमुख धनखड़ से मुलाकात की और बीएसएफ सहित विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘ राज्यपाल ने दो शीर्ष नौकरशाहों को निर्देश दिया कि वे बीएसएफ और राज्य पुलिस के कार्य में समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।’’

बाद में राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर से इसी तरह का ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने करीब एक घंटे तक राज्य के मुख्य सचिव एवं आईएएस अधिकारी एचके द्विेवेदी, अवर मुख्य गृह सचिव श्री बीके गोपालिका के साथ बैठक की और उनसे बीएसएफ और राज्य पुलिस के बीच सहयोगात्मक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा।’’

गौरतलब है कि नवीनतम प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया था कि वे सुनिश्चित करें कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के बारे के दायरे के न्यायाधिकार क्षेत्र का उल्लंघन नहीं करे और राज्य की कानून व्यवस्था के मामलो में शामिल नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू