लाइव न्यूज़ :

'बैठक में अनुपस्थित कुलपतियों को राज्यपाल के पत्र भेजने पर पश्चिम बंगाल सरकार ने आपत्ति जतायी'

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:03 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में अनुपस्थित रहे उत्तर बंगाल के कुलपतियों से अनुपस्थिति के कारणों को जानने के लिए पत्र भेजे जाने पर आपत्ति जताई है।

राज्यपाल, जो राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपति भी हैं, ने चार नवंबर को ट्वीट किया था कि वह नौ नवंबर को क्षेत्र के सभी कुलपतियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्सुक हैं, जिसमें वह इन संस्थानों के मामलों की जानकारी लेंगे। राज्यपाल अभी एक महीने की यात्रा पर दार्जिलिंग में हैं।

हालांकि, उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि रायगंज विश्वविद्यालय, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय, गौर बंग विश्वविद्यालय और कूच बिहार पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय के कुलपतियों में से किसी ने दार्जिलिंग के राजभवन में बैठक में भाग लिया या नहीं।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें पता चला है कि राज्यपाल के कार्यालय से कुलपतियों को बैठक में उनकी अनुपस्थिति के कारण जानने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से राज्य और इसकी संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। यह कदम अपमानजनक है। मैंने इस पर अपनी आपत्ति जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां