लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने शरणार्थी परिवारों को भूमि के अधिकार प्रदान किए

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:08 IST

Open in App

कोलकाता, चार नवंबर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरणार्थी वोट पर नजर रखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को 25,000 शरणार्थी परिवारों को भूमि के अधिकार प्रदान किए और कहा कि कुल 1.25 लाख परिवारों को भूमि के अधिकार दिए जाएंगे।

इस बारे में बनर्जी ने करीब एक साल पहले घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि संपत्ति के अधिकार को लेकर कोई शर्त नहीं लगायी जाएगी।

बनर्जी ने मतुआ विकास बोर्ड और नमशुद्र विकास बोर्ड के लिए क्रमश: 10 करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये आवंटित किए।

उन्होंने सचिवालय में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज हम 25,000 शरणार्थियों को भूमि अधिकार के कागजात दे रहे हैं। आगामी दिनों में 1.25 लाख शरणार्थी परिवारों को भूमि के अधिकार दिए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भूमि अधिकार के ये कागजात सबूत के तौर पर काम करेंगे कि आप इस देश के नागरिक हैं। आपकी नागरिकता कोई नहीं ले सकता । ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में मतुआ और नमशुद्र के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, लोक कलाकारों के साथ बात कर रही थीं जहां उन्होंने औपचारिक तौर पर शरणार्थियों को भूमि के कागजात सौंपे। बनर्जी ने कहा कि वह शरणार्थियों को दिए जाने वाले ‘पट्टे’ के लिए तबसे काम कर रही थीं जब वह 1980 के दशक में जाधवपुर से कांग्रेस की सांसद थीं।

बनर्जी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कि जिन लोगों को राज्य की हकीकत पता नहीं है वे बस चुनाव के पहले यात्रा करते हैं और लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास करते हैं । बनर्जी ने कहा, ‘‘अचानक से उन्हें (भाजपा) मतुआ का मुद्दा याद आया है। चुनाव के पहले वे बड़े-बड़े वादे करते हैं। आपको पता है कि हम कब से इसके लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मतुआ विकास बोर्ड और नमशुद्र विकास बोर्ड के लिए 10 करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। हम बागडी, महजी और दुले समुदायों के लिए भी कोष आवंटित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में बागडी, महजी और दुले समुदाय के 30 लाख से ज्यादा सदस्य हैं।

राज्य सरकार ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया है जब केंद्रीय मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह