लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने सौमित्र चटर्जी के शव के साथ ‘ओछी राजनीति’ की : अधीर

By भाषा | Updated: November 18, 2020 15:11 IST

Open in App

कोलकाता,18 नवंबर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी के शव पर ‘‘ओछी राजनीति’’ की और जब वह जिंदा थे तो कभी उनका सम्मान नहीं किया।

चौधरी ने सौमित्र की बेटी पॉलोमी बसु से दक्षिण कोलकाता में उनके गोल्फ ग्रीन आवास पर मुलाकात की ।

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में राज्य में सत्ता में आने के बाद से कभी उनका सम्मान नहीं किया। उन्हें विभिन्न कमेटियों से बाहर कर दिया गया । लेकिन 15 नवंबर को उनकी मौत के बाद उनके शव पर ओछी राजनीति की।’’

लोगों के अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए चटर्जी के पार्थिव शरीर को मध्य कोलकाता के रवींद्र सदन में रखा गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को केओरातला शवदाह गृह ले जाया गया और इस दौरान शव के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वाम दलों के वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों लोग साथ गए। पूरे राजकीय सम्मान से चटर्जी का अंतिम संस्कार किया गया।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमें लगा था कि सौमित्र बाबू के व्यापक अनुभवों का यह सरकार अच्छे तरीके से इस्तेमाल करेगी लेकिन कला और संस्कृति पर विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों से उन्हें बाहर रखा गया।’’

कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता चटर्जी के जीवन से जुड़े और कार्यों को संग्रहित करने के लिए पहल करनी चाहिए ।

चौधरी द्वारा राज्य सरकार की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर बसु ने कहा, ‘‘हमें इन सब चीजों में नहीं पड़ना है।’’

बहरहाल तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने चौधरी की आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा