लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा को रथयात्रा की अनुमति नहीं दी, पार्टी जाएगी ऊपरी अदालत

By भाषा | Updated: December 16, 2018 04:51 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा के लिए शनिवार को अनुमति देने से इनकार कर दिया।

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा के लिए शनिवार को अनुमति देने से इनकार कर दिया। उसने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी की जहां से रथयात्रा गुजारने की योजना है, वहां सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की आशंका है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि वह पार्टी की प्रस्तावित यात्रा को अनुमति देने में असमर्थ है। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सात दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को 12 दिसंबर तक भाजपा के तीन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने और 14 दिसंबर तक रथयात्रा पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

दोनों पक्षों के बीच बैठक के बाद राज्य सरकार के अधिकारियों ने पार्टी से कहा था कि सरकार के फैसले से उसे शनिवार तक अवगत करा दिया जाएगा।

सरकार के फैसले पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी तृणमूल कांग्रेस सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध ऊपरी अदालत जायेगी।भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन रथयात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा था।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया