लाइव न्यूज़ :

कोलकाता-दिल्ली के बीच सीधी दैनिक उड़ान को पश्चिम बंगाल सरकार ने दी अनुमति

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:04 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर बंगाल सरकार ने कोलकाता और दिल्ली के बीच सीधी दैनिक उड़ान सेवा को फिर से शुरू किये जाने की अनुमति सोमवार को दे दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर दैनिक सीधी उड़ान को तत्काल प्रभाव से अनुमति दी जाती है।”

हवाईअड्डा अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोलकाता-दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान उपलब्ध हैं।

राज्य सरकार ने जुलाई में ज्यादा कोविड-19 मामलों वाले छह महानगरों से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन महानगरों में नयी दिल्ली, मुंबई और चेन्नई शामिल हैं।

इस पाबंदी में हालांकि बाद में ढील दी गई और सरकार ने इन शहरों से सप्ताह में तीन बार उड़ानों को आने की अनुमति दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह