लाइव न्यूज़ :

प बंगाल: सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की सहायता के लिए शुरू होगी मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:57 IST

Open in App

कोलकाता, 30 नवंबर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल सरकार जल्दी ही मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करने वाली है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में 150 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, दुर्घटना की अधिक संभावना वाले स्थानों और उनके निकटवर्ती अस्पतालों का एक विस्तृत नक्शा तैयार कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि यह सेवा मुख्य रूप से जीपीएस पर आधारित होगी और इसके लिए राज्य सरकार पर लगभग 30 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “इससे हमें सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने में सहायता मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के 15-20 मिनट के भीतर ही घायलों को निकटवर्ती अस्पताल या ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा सके। अभी इसकी योजना बनाई जा रही है और हम जल्द से जल्द इसे शुरू करेंगे।”

अधिकारी ने कहा कि सेवा के तहत दो प्रकार की एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि एक प्रकार की एम्बुलेंस में आवश्यक जीवन रक्षक प्रणाली होगी और दूसरे में उन्नत जीवन रक्षक प्रणाली की सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि एक टोल फ्री संख्या भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग,पुलिस तथा परिवहन विभाग के बीच बातचीत चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग