लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल बाढ: प्रधानमंत्री ने ममता से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात कर राज्य के कुछ हिस्सों में बांधों से पानी छोड़े जाने से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की। प्रधानमंत्री ने इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।’’

प्रधानमंत्री ने प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा की कामना भी की।

ज्ञात हो कि भारी बारिश के चलते दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के छह जिलों में आई बाढ़ की वजह से लगभग 2.5 लाख लोग विस्थापित हुए हैं तथा मकान गिरने और विद्युत करंट लगने की घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ से हावड़ा और हुगली के साथ ही पूर्ब बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिले भी प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए